संदेश

शिंदे और उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में उतारी दिग्गजों की फौज, इन वकीलों की दलीलों को काटना है मुश्किल

चित्र
शिंदे और ठाकरे ने सुप्रीम अदालत में अपना-अपना पक्ष रखने के लिए ऐसे वकीलों को चुना है, जिनकी दलीलों को काटना किसी के लिए भी मुश्किल होता है। आइए जानते हैं सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचा मामला और कौन से नामी वकील करेंगे जिरह... सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुकी है। आज इस मामले में सुनवाई भी होनी है। ऐसे में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केस जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों पक्षों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दिग्गजों की फौज खड़ी की गई है। शिंदे और ठाकरे ने सुप्रीम अदालत में अपना-अपना पक्ष रखने के लिए ऐसे वकीलों को चुना है, जिनकी दलीलों को काटना किसी के लिए भी मुश्किल होता है। आइए जानते हैं सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचा मामला और कौन से नामी वकील करेंगे जिरह... सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचा मामला महाराष्ट्र में छाए सियासी संकट के बीच एकनाथ शिंदे गुट सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। शिंदे की ओर से उनको विधायक दल के नेता के पद से हटाए जाने, बागी विधायकों को नोटिस दिए जाने और डिप्टी स्पीकर द्वारा अविश्वास प्रस्ताव खारिज क...